यूपी के श्रावस्ती में रविवार को खेत में मृत हिरन मिला। उसके मुंह से खून निकल रहा था। शोर सुनकर वन विभाग के मजदूर पहुंचे। मौके पर खेत स्वामी सहित दो लोग मिले। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। टीम ने दोनों लोगों को हिरासत में लिया। हिरन का शव साथ ले गई। घटना हरदत्त नगर गिरंट थाना व वन क्षेत्र के सुजानडीह बीट की है। हिरन का शव पौधशाला के पीछे कम्पार्टमेंट संख्या तीन के जंगल से सटे खेत में मिला।