फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर श्रावस्ती में कार्यक्रम आयोजित

श्रावस्ती में अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सोमवार को जय प्रकाश नारायण आवासीय राजकीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य ने किया। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से महिला हिंसा उन्मूलन पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य कादंबिनी सिंह ने कहा कि पूर्व काल में महिलाएं सशक्त होती थी। उन्हें न सिर्फ स्वयं से अपना वर चुनने का अधिकार था। बल्कि वह घुड़सवारी, तीरंदाजी, तलवारबाजी करना भी जानती थी। रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को लोहे के चने चबवाए। तो रजिया सुल्तान ने दिल्ली सल्तनत संभाला। हमारे यहां पुरुषों के पहले महिलाओं का ही नाम लिया जाता था। लेकिन वह हिंसा का शिकार भी हुईं। आज भी समाज में महिला हिंसा कम नहीं हुई है। महिलाओं को हिंसा से मुक्ति दिलाने के लिए जहां तमाम योजनाएं चलाई जा रहीं है। वहीं 25 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व गीत के माध्यम से महिला हिंसा उन्मूलन पर अपने विचार रखे। इस मौके पर शिक्षिका शालिनी शर्मा, नीलम शर्मा, नीतू सिंह, रुचि सिंह, अनुष्का प्रजापति, मंजू गुप्ता, पूनम सिंह सहित सभी छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें