शामली जनपद के डिग्री कॉलेजों में स्नातक (यूजी) कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिले के चार डिग्री कॉलेजों में द्वितीय प्रतीक्षा सूची के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है। बुधवार को वेटिंग लिस्ट के दूसरे दिन भी अभ्यर्थी दस्तावेजों के साथ कॉलेजों में पहुंचते नजर आए। द्वितीय प्रतीक्षा सूची के तहत 8 अगस्त तक छात्रों को प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा ओपन मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर शेष सीटों को भरा जाएगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्र निर्धारित समय के भीतर ही प्रवेश ले लें, अन्यथा बाद में उन्हें अवसर नहीं मिल पाएगा।