फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बेसहारा गोवंश का आतंक, मंदबुद्धि किशोरी को पटककर किया घायल, वीडियो वायरल

शामली कांधला कस्बे के रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप शनिवार को बेसहारा गोवंश ने मंदबुद्धि किशोरी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोरी को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के निकट बेसहारा गोवंश ने बुसरा पुत्री सादा, निवासी मोहल्ला शेखजादगान, को पहले टक्कर मारी और फिर उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नगर के रहने वाले मनोज कुमार, बलबीर, नीरज का कहनाह है कि कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में बेसहारा गोवंश की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सड़कों पर खुलेआम घूमते गोवंशों से राहगीरों के साथ-साथ किसान भी परेशान हैं। किसान कई बार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में इस गंभीर समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं और भी गंभीर रूप ले सकती हैं। कस्बेवासियों ने प्रशासन से बेसहारा गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने और सड़कों को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें