फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने ढोल नगाड़ों की थाप संग मनाया संविधान दिवस

शामली जनपद के झिंझाना में हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों व वाल्मीकि समाज द्वारा बुधवार को कस्बे स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल नगाड़ों की थाप के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। धर्मशाला में एकत्र हुए समस्त सफाई कर्मचारियों तथा वाल्मीकि समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। वाल्मिकी समाज के प्रधान आनंद चंचल ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का आधार है। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर चर्चा की और अपनी मांगों पर पुनः जोर दिया। समाज के लोगों ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सुनवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन संविधान दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व को हमेशा सम्मानपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी और समाज के युवा शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें