फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

शामली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और जिले के सभी थानों में हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित समारोह के दौरान अति उत्कृष्ट, उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिसकर्मियों को सम्मान चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डायल-112 में सराहनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। सभी थानों में हुआ ध्वजारोहण पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इसी तरह कोतवाली शामली, आदर्श मंडी, बाबरी, कांधला, कैराना, झिंझाना, थानाभवन और गढ़ीपुख्ता समेत जिले के सभी थानों में थाना प्रभारियों ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। इस दौरान उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें