शामली जनपद के कैराना में भारी पुलिस बल ने दंगा विस्थापित नाहिद कॉलोनी में पहुंचकर आधार कार्ड से कॉलोनी में रहने वालों का लोगों का सत्यापन किया। 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद लाक, लिसाढ, बाहवड़ी, फुगाना आदि गांव से करीब 300 परिवार नाहिद कॉलोनी में आकर बस गये थे। शुक्रवार को भारी पुलिस बल और पीएसी नाहिद कॉलोनी पहुंचे। यहां पर पुलिस की कई टीमों ने कॉलोनी में रहने वालों के आधार कार्ड चेक किया। तथा आधार कार्ड के आधार पर उनके नाम और परिवार के सदस्यों के नाम तथा आधार कार्ड नंबर रजिस्टर में दर्ज किए।