कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल निवासी युवती 21 जुलाई से लापता है। सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर कोतवाली का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवती को जल्द बरामद करने की मांग की। भाकियू के बुढ़ाना तहसील अध्यक्ष अंकुर बालियान ने बताया कि पीड़ित परिवार लगातार पुलिस के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। जल्द युवती की बरामदगी नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होगा।