शामली के थानाभवन में सलमान मंसूरी ने दोस्ती की मिसाल पेश की। दोस्त विशाल शुभम उर्फ टोपिल की मुजफ्फरनगर में तबीयत बिगड़ने पर सलमान ने उसकी 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ अपने कंधे पर उठा ली। वह करीब 10 किलोमीटर तक कांवड़ लेकर चरथावल पहुंचा। इस दौरान बनाई गई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग सलमान की दोस्ती और सहयोग की सराहना कर रहे हैं।