भाकियू, किसान संघ के तत्वावधान में किसानों ने सोमवार को गन्ना समिति कार्यालय में पहुंचकर सचिव का घेराव करते हुए हंगामा किया। शुगर मिल पर विक्रय की गई चीनी का 85 प्रतिशत गन्ना भुगतान कराने की मांग की। भुगतान नहीं होने तक किसी अन्य मिल का इंडेंट जारी कराने की भी मांग उठाई। वहीं महिला किसान ने किसी अन्य के खाते में भुगतान होने का आरोप लगाया।