कांवड़ यात्रा के दौरान शामली में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर सामने आ रही है। कुड़ाना गांव निवासी इनवर्टर विक्रेता और यूट्यूबर दिलशाद पिछले सात दिनों से मुजफ्फरनगर रोड पर शिव भक्तों की सेवा में जुटे हैं। वह कांवड़ियों को निशुल्क फल, कोल्ड ड्रिंक और अन्य खाद्य पदार्थ वितरित कर रहे हैं। दिलशाद का कहना है कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत और भाईचारा सभी को जोड़ता है। सभी लोगों को प्रेम और सौहार्द के साथ मिल-जुलकर रहना चाहिए। कांवड़ यात्रा जारी रहने तक वह शिव भक्तों की सेवा करते रहेंगे।