शामली के चौसाना स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शामली से आए कथावाचक संजीव महाराज ने भगवान की कथा का रसपान कराया। जयकारों से धर्मशाला का वातावरण भक्तिमय हो गया। कथावाचक ने श्रीमद्भागवत के संदेश को जीवन में उतारने और युवाओं को धर्म व संस्कारों से जोड़ने की अपील की।