मेरठ-करनाल हाईवे के कांवड़ मार्ग पर इन दिनों शिवभक्ति के साथ अलग-अलग सामाजिक संदेश भी देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर तीन दोस्त कांवड़ लेकर अपनी मंजिल की ओर जाते नजर आए। कांवड़ यात्रा पर निकले बंटी, हैप्पी और विशाल गौ माता के जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन होकर आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने बताया कि वे अपने माता-पिता की सुख-शांति और परिवार में भाईचारा बना रहे, इसी कामना के साथ कांवड़ लेकर आए हैं। तीनों दोस्तों का कहना है कि वे गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने का संदेश भी लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।