फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कांवड़ यात्रा से पहले सीएम की दाे टूक, मंचे से बोले-छोटी बातों पर हुड़दंगई नहीं होनी चाहिए!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शामली में कई करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कैराना अपराध और पलायन के लिए चर्चा में रहता था। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उनके मुताबिक, आज अपराधियों में कानून का डर है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से मजबूत हुई है। शामली में पीएसी बटालियन का वादा पूरा किया' मुख्यमंत्री ने कहा कि कैराना दौरे के दौरान किए गए पीएसी बटालियन के वादे को सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। भर्ती में अब नहीं चलता सिफारिश और भ्रष्टाचार' मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती अब पूरी पारदर्शिता से हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते थे, लेकिन अब शामली समेत पूरे प्रदेश के युवाओं को बिना भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं। धार्मिक आयोजनों का किया जिक्र, कांवड़ यात्रा पर कही यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में कांवड़ यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन, व्यापारी और स्वयंसेवी संगठन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि छोटी बातों पर हुड़दंगई नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें