मेरठ-करनाल हाईवे पर कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। इसी बीच भोले के भक्त चाहत ने बताया कि उन्होंने 29 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल उठाया था। करीब 200 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर वह 11 अगस्त को करनाल शुगर मिल के पास स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।