शहर के मोहल्ला पंसारियान में बड़ी माता मंदिर के निकट गली में एक घर की छत पर संदिग्ध हालात में पशु के अवशेष और करीब पांच किलो मांस मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने प्रतिबंधित पशु का मांस व अवशेष बताते हुए हंगामा कर दिया।