शामली में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने आदर्श मंडी थाने पर जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी पर फरियादियों से आए दिन अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। भाकियू नेताओं का आरोप है कि थाना प्रभारी न केवल फरियादियों से अभद्रता करते हैं, बल्कि विरोध करने पर उन्हें सलाखों के पीछे डालने की धमकी भी देते हैं। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान ने चेतावनी दी कि यदि थाना प्रभारी को जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।