शामली के बिडौली में मेरठ-करनाल हाईवे पर डाक कांवड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। करनाल के बमारहेड़ी गांव के 22 युवाओं का जत्था हरिद्वार से रात एक बजे गंगाजल लेकर रवाना हुआ। युवाओं ने बताया कि यह उनकी 9वीं डाक कांवड़ यात्रा है और वे भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपने गांव के मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंजिल तक पहुंचने का समय तय नहीं है, सब भोले की मर्जी पर है।