शहर के एक्सिस बैंक से 40 लाख की लूट के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में लिलोन के 50 हजार के इनामी अमरजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कर्ज के 38 लाख रुपए चुकाने की खातिर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से लूटे गए रुपयों में से 30 लाख 20 हजार रुपए और तमंचा बरामद किया गया है। अमरजीत का कहना है कि उसने 36 लाख लूटे थे, जबकि बैंक मैनेजर ने 40 लाख बता दिए। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है।