फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चोरी की घटना में वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल

शामली शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी की घटना में वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। घायल बदमाश तीन दिन पहले ट्रक से 84 हजार रुपये चोरी करने की घटना में शामिल था। दो बदमाशों को पुलिस ने एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह कैराना रोड पर खड़े ट्रक के केबिन से 84 हजार 500 रुपये चोरी हो गए थे। ट्रक चालक रोशन निवासी गांव डांग का बाड़ा थाना जाजपुर जिला भीलवाड़ा राजस्थानन की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एएसपी के मुताबिक इस घटना में शामिल दो बदमाश सतीश व पिंटू निवासी शेख सराय थाना नगर कोतवाली जिला बुलंदशहर को बृहस्पतिवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया था जबकि उनका साथी अशोक पुत्र मेग सिंह निवासी गांव ग्यासपुर कीमडिया मढैया सज्जूगढ़ी थाना कोतवाली देहात बुलंदशहर वांछित चल रहा था। शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित बदमाश बलवा बाईपास नहर पटरी पर खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया बदमाश अशोक को जिला अलीगढ़ में हुई एक घटना में चार साल की सजा काट चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें