रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह आज शामली जनपद के लांक पुलिस चौकी से लेकर मुजफ्फरनगर के फुगाना, खरड़, भारौखुर्द, मुंडभर, काकड़ा तक रोड शो करने पहुंचे हैं। लांक चौकी पर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा ये चुनाव आप पर छोड़कर जा रहा हूं। कहा कि कैराना में कमल खिलाना है। यहां उन्होंने 400 पार का नारा भी दिया।