शामली। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को उड़ीसा सरकार ने गिरफ्तार किया है। वहां किसानों की बड़ी पंचायत थी जिसमें शामिल होने राकेश टिकैत अपनी टीम के साथ पहुंचे थे । इसी दौरान उड़ीसा पुलिस ने उनको डिटेन किया है। उनको हिरासत में लेने की सूचना भाकियू कार्यकर्ता जनपद शामली के सभी थानों पर घेराव करने पहुंचे। कैराना, झिंझाना में कार्यकर्ताओं ने उड़ीसा सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की।