फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली जिले में कोहरे के कारण आपस में भिड़े चार ट्रक, एक ट्रक हुआ क्षतिग्रस्त, चालक घायल

शामली जिले में शु्कवार को तीसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह आठ बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सेंहटा उपरिगामी पुल के निकट चार ट्रक आपस में भिड़ गए। एक ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों का काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों का जाम खुलवाकर यातायात का संचालन कराया। उधर, बधेव के निकट स्कार्पियो की टक्कर से ई रिक्शा सवार तीन सवारी घायल हो गई। घायल कुलदीप, सुरैया व पांच साल का बालक उमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कुलदीप को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें