कांधला कस्बे में भगवान हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली गई श्री बालाजी शोभायात्रा के दौरान डीजे पर डांस के दौरान युवकों के बीच लात घुसे चल गए,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कस्बे में मंगलवार की देर रात को प्रतिवर्ष की तरह सिद्ध पीठ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मोहल्ला कानूनगोयन के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया और शोभायात्रा दर्जनों झांकियां बैंड़ बाजों एवं डीजे के साथ निकाली जा रही थी। शोभायात्रा जैसे ही कस्बे के मयूर तिराहे पर पहुंची तो डीजे पर डांस कर रहे दर्जनों युवकों के बीच लात घुसे चल गए। डीजे पर डांस कर रहे युवकों के बीच चले लात घुसो का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। शोभा यात्रा की कमेटी ने मारपीट कर रहे युवकों का बीच-बचाव कराया। मामले में थाने पर कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।