भ्रष्टाचार के आरोप में हाल ही में निलंबित की गई ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडे के निलंबन पर व्यापारियों ने खुशी जताई। ढोल की थाप पर भी व्यापारी झूमे। व्यापारियों ने मिठाईयां बांटकर भी खुशी का इजहार किया। व्यापारियों ने कहा कि आए दिन ड्रग इंक्पेक्टर मेडिकल स्टोर संचालकों को जेल भिजवाने की धमकी देती थी। रिश्वत की मांग के कारण तीन साल से अधिक परेशानी हो रही थी। व्यापारियों ने डीएम से भी मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। व्यापारी संजय कुमार, राजेश ने कहा कि अब व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी।