फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शामली में प्रदर्शन, 52 दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी

डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Apr 2025 03:47 PM IST

शामली। कस्बा गढ़ीपुख्ता में महावीर चौक पर 52 सरसों के तेल के दीप जलाकर पहलगाम में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रंद्धाजलि दी गई और मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। श्री सनातन हिंदू रक्षा दल के नेतृत्व में भारत बंद की मुहिम में बाजार बंद रहा। महावीर चौक पर सभी वर्ग के लोगों ने 52 दीप जलाकर श्रंद्धाजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने आतंकवाद मुर्दाबाद ,पाकिस्तान मुर्दाबाद , हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। दो मिनट का मौन रखकर मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें