भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस के मौके पर रविदास मंदिर से लेकर करमूखेड़ी तक बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ता देशभक्ति नारे लगाते हुए चल रहे थे। भीम आर्मी के रविंद्र लांबा ने कहा कि लोगों के अंदर देशभक्ति की अलख जगाना रैली का उद्देश्य है।