फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में हादसा: पुलिया से टकराकर कार पलटने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

डिंपल सिरोही Updated Tue, 20 Jan 2026 05:30 PM IST

शामली जनपद के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुडा ना मार्ग पर सोमवार रात करीब 2:30 बजे पुलिया से टकराकर कार पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान विशाल पुत्र वेद प्रकाश निवासी नई बस्ती माजरा रोड शामली 24 वर्ष और राकेश पुत्र आनंद प्रकाश 55 वर्ष निवासी मेन बाजार सिसौली थाना भोरा कला जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कार शामली से कुडाना की तरफ जा रही थी। बाईपास के निकट पुलिया से टकराकर कार खेत में पलट गई। सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दोनों के परिजनों में गम का माहौल बना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें