शामली। वेदखेड़ी गांव में मजदूर इदरीश की डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घर के बाहर मिट्टी डालने का विरोध करने पर पड़ोसी ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं, सूचना पर पहुंचे एसपी संतोष कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं, गुस्साएं लोगों ने पुलिस का घेराव कर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गये। उधर, पुलिस ने आरोपी फौजी को हिरासत में ले लिया।