फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शाहजहांपुर में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, गीतों से मचाई धूम

शाहजहांपर में डीएम के निर्देश पर जिले के युवाओं को मंच देने के उद्देश्य से संगीत संध्या का आयोजन शहीद उद्यान के ओपेन थियेटर में किया गया। इसमें 15 प्रतिभागियों ने अपने गीतों से धूम मचाई। नृत्य से भी तालियां बटोरी। डीआईओएस हरिवंश कुमार व डीडीओ ने शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने अपने गीतों से वाह-वाही लूटी। फोक डांस भी आकर्षण का केंद्र रहा। निर्णायक मंडल ने बेहतर प्रस्तुति देने वालों की सराहना की। डीआईओएस ने बताया कि प्रत्येक शनिवार की शाम को आयोजन होगा। इसमें बेहतर प्रस्तुति देने वाले का निर्णायक मंडल चयन करेगा और एक प्रतिभागी को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर दपिंदर कौर, निकहत परवीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें