फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ऑनलाइन गेम में लाखों गंवाने वाले युवक ने अपने ही घर में की चोरी, सुनार के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। निगोही के ऊनकला गांव में लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। ऑनलाइन गेम की लत में लाखों गंवाने वाले अमित ने अपने ही घर में चोरी का नाटक रचा था। पुलिस ने अमित कुमार और जेवर खरीदने वाले सुनार रामकुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अमित ने ऑनलाइन गेम में करीब पांच लाख रुपये गंवाए थे। उसने 4,89,000 रुपये मूल्य का सोना रामकुमार को बेचा। 28 अप्रैल को उसने आभूषण चुराकर भूसे में छिपाए और बाद में झूठी चोरी की सूचना दी। पुलिस ने लगभग 90 ग्राम सोने और ढाई किलो चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें