फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के विरोध में किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर में भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस बीच कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध जताया। युवा कांग्रेसियों ने बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया। इसमें गैस सिलिंडर,स्टोव पर चाय बेचना, रेहड़ी-पटरी पर कॉटन कैंडी और ठेले पर केले बेचकर सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि देश अभूतपूर्व बेरोजगारी के संकट से जूझ रहा है। यह वही सरकार है जो आम जनता की नौकरी, पेंशन और नोट चोरी कर रही है। महानगर अध्यक्ष शाहनबाज खान, रोहित जट्ट, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें