शाहजहांपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आमजन की आवाज को उठा रहे हैं। हम उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं। बोले रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी को बचा सकते हैं। युवा अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने कहा कि युवाओं की आवाज राहुल गांधी बने हैं। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय पर केक काटकर राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यक्रम में गौरव त्रिपाठी, गायत्री प्रकाश अवस्थी,फुरकान कुरैशी आदि मौजूद रहे।