फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर किया गया सामूहिक योग, डीएम-एसपी भी हुए शामिल

शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव पीरू के पास बनी हवाई पट्टी पर सुहावने मौसम के बीच रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास करके जनपद में योग सप्ताह का शंखनाद कर दिया। सुबह छह बजे से शुरू होकर एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में डीएम, एसपी व क्षेत्रीय विधायक के अलावा जिले के आला अधिकारियों, स्कूली बच्चों, व स्थानीय लोगों ने विभिन्न योग क्रियाएं कीं। इस मौके पर अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर का विमोचन भी किया। योगाभ्यास की क्रियाएं योग प्रशिक्षक (आयुष विभाग) मृदुल गुप्ता ने संपन्न करवाईं। उन्होंने योग को दैनिक क्रियाओं में शामिल करने की अपील मौजूद लोगों से की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि 21 जून को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले हवाई पट्टी से योगाभ्यास का शुभारंभ होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम में उच्चाधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी, स्काउट गाइड, शाहजहांपुर से आए गुरुकुल के बच्चों के अलावा पालिकाध्यक्ष शकील अहमद, कई भाजपा नेता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें