शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज के भारतीय योग विज्ञान संस्थान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली के गीतों, ढोलक की थाप पर साधक थिरक उठे। 'होली के रंग- योग के संग' कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर अबीर गुलाल व पुष्प अर्पित कर किया। गीता त्रिवेदी ने गणेश वंदना से की। योग साधिकाओं ने 'होली खेलें रघुवीरा अवध में', 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली', 'होली आई रे कन्हाई' आदि गीतों पर नृत्य किया। संचालन करते हुए कवि डॉ.इन्दु अजनबी ने होली पर राधा रानी की व्यथा को कविता के जरिए सुनाया। कार्यक्रम में जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, केन्द्र प्रमुख राजेश दीक्षित, ललित मोहन, गीता पांडेय, डॉ. सारिका अग्रवाल, सौरभ गोयल, तेजवीर गुप्ता कुसुम मिश्रा व अर्चना जौहरी का विशेष सहयोग रहा।