उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंचे। यहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने शहर के सबसे पुराने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए। कैबिनेट मंत्री ने खालिस्तान समर्थक आतंकी पन्नू द्वारा महाकुंभ मेले में पीलीभीत एनकाउंटर का बदला लेने धमकी की तारीख देने के सवाल पर कहा कि अपराधी और आतंकियों को जहां जाना था, सीएम योगी ने उन्हें वहां पहुंचा दिया। यह योगी की सरकार है जो धमकियों से डरने वाली नहीं है।