फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यशाला, वक्ताओं ने कौशल विकास पर दिया जोर

मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Jul 2025 04:39 PM IST

शाहजहांपुर में नेहरू युवा मंडल समिति महमदपुर आजमाबाद व जिला गंगा समिति की ओर से मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर कार्यशाला का आयोजन आर्य महिला इंटर कॉलेज के सभागार में किया गया। इसमें युवाओं में कौशल विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। इनमें असीमित ऊर्जा भरी हुई है। प्रत्येक व्यक्ति में कौशल छुपा होता है। इसे बाहर निकालने की जरूरत है, जो हमारे जीवन को सफल व रोजगारपरक बनाता है और विकसित भारत के निर्माण में युवा अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं। जल संसाधन सलाहकार अविरल सक्सेना ने नदी एवं जल संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने, पूजन सामग्री के अपशिष्टों का समुचित निष्पादन करने के गुण बताएं। जिला परियोजना अधिकारी डॉ.विनय सक्सेना, बाल कल्याण समिति के प्रभारी रामऔतार त्रिपाठी, सदस्य अरविंद मिश्रा, परामर्शदाता मुकेश परिहार, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, शिवनंदन सागर, प्रधानाचार्य पूनम रानी ने विचार रखे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें