शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। उसका निकाह चार महीने पहले ही हुआ था। दंपती में विवाद होने की बात भी सामने आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।