फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'पुलिस नहीं लिख रही रिपोर्ट...' CO के आगे मां ने जोड़े हाथ, ADM के पैरों पर गिरीं दादी

शाहजहांपुर में बंडा थाना पुलिस युवक की मौत की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। मृतक के परेशान भाई, मां और दादी शनिवार को समाधान दिवस में फफक कर रो पड़े। एडीएम प्रशासन ने दरोगा से नाराजगी जताते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। सीओ निष्ठा उपाध्याय को मामले की जानकारी देते हुए तीनों लोग रोने लगे। मृतक की मां ने हाथ जोड़कर गुहार लगाई। इस पर सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए तीनों को शांत कर दिया। कुछ देर बाद एडीएम प्रशासन संजय पांडे समाधान दिवस में आए तो तीनों ने रोकर उन्हें अपनी फरियाद सुनाई। मृतक की दादी एडीएम के पैर पकड़ने का झुकी तो एडीएम ने उनको उठाया और कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें