फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विभाजन की विभीषिका में जान गंवाने वाले बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका त्रासदी के दौरान जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों और वीर बलिदानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदान हुए लोगों को नमन किया। सभा की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि विभाजन की विभीषिका हमारे इतिहास का एक अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। इस त्रासदी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोगों का बलिदान हमें सदैव राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और मानवता के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने शांति, सौहार्द एवं देश की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रयांक जैन, सीओ तिलहर ज्योति यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें