फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: गुरु पूर्णिमा पर ढाईघाट पर उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

शाहजहांपुर जिले में गुरु पूर्णिमा के पर्व पर मंगलवार को शृंगी ऋषि की तपस्थली ढाईघाट गंगा तट आस्था से सराबोर रहा। भोर से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था और हजारों लोगों ने गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा पुरोहितों को अन्न, वस्त्र और मिष्ठान का दान किया। वहीं, इस श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण दिनभर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए। ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान की इच्छा लेकर कई श्रद्धालु एक दिन पहले ही ढाईघाट पहुंच गए थे। कुछ ने तट पर ही रात्रि विश्राम किया। सुबह चार बजे से गंगा स्नान का क्रम शुरू हुआ, जो दोपहर तक जारी रहा। सूरज निकलते ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई और मेला जैसा दृश्य नजर आया। गंगा स्नान के बाद लोगों ने घाट के समीप स्थित संतों के आश्रमों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। आषाढ़ी पूर्णिमा के साथ ढाईघाट पर सावन कांवड़ मेले की शुरुआत भी हो गई है। जिला पंचायत प्रशासन की ओर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पेयजल, प्रकाश, रैनबसेरा, सड़क, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की व्यवस्था की गई। मिर्जापुर कस्बे के श्री जानकी महाराज इंटर कॉलेज परिसर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर भी मेला लगा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ कराया और कन्याओं को भोजन कराया। मेले में घरेलू सामान की खरीदारी भी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें