धनतेरस मंगलवार को है। खरीदारों के स्वागत के लिए बाजार सज गए हैं। दुकानों पर सुंदर कंडील और झालरों की भरमार है। नए तरीके के दीये भी मौजूद हैं, जिनको खूब पसंद किया जा रहा है। शाहजहांपुर के सदर बाजार, बहादुरगंज, घंटाघर, हुंडालखेल, चौक मंडी व जलालनगर में सजावटी सामानों की दुकानें लग गई हैं। दुकानदार दिल्ली, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद समेत कई शहरों से लाए गए रंग-बिरंगे झूमर, आर्टिफिशयल फूलों की झालर लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं, जोकि अलग-अलग कीमत में उपलब्ध हैं।