फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुल से गर्रा नदी में कूदी किशोरी, तलाश में जुटे गोताखोर

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक किशोरी ककरा पुल से गर्रा नदी में कूद गई। शोर-शराबा होने पर लोग दौड़ पड़े, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसकी तलाश के लिए गोताखोरों ने प्रयास शुरू कर दिए। किशोरी की चप्पल पुल के पास पड़ी मिली है। गर्रा नदी में तेज बहाव होने के चलते उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। बताते हैं कि किशोरी किसी युवक के साथ आई थी। दोनों में बातचीत होने के बाद उसने छलांग लगा दी है। घटना के बाद युवक वहां से भाग गया। अभी किशोरी के नाम और पते की जानकारी भी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें