फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में श्रीराम-भरत मिलाप देख छलके हर्ष के आंसू, लीला देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

शाहजहांपुर के चौक क्षेत्र में श्रीराम-भरत मिलाप का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। बृहस्पतिवार को खिरनीबाग रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन किया गया था। शुक्रवार रात खिरनीबाग रामलीला मैदान से शुरू हुई राजगद्दी शोभायात्रा से पूरे शहर का माहौल भक्ति के रंग में रंग गया। शनिवार सुबह जब चौक क्षेत्र के रामजानकी मंदिर पहुंची तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर श्रीराम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भरत जी दौड़कर श्रीराम के गले लग गए। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर हर्ष जताया। लक्ष्मण और शत्रुघ्न भी गले मिले। चारों भाइयों के प्रेम को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने देवस्वरूपों की आरती उतारकर पूजन किया। इसके बाद श्रीराम राज्याभिषेक की परंपरा निभाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें