फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teachers Day 2025: शाहजहांपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

शाहजहांपुर में हरि कौशल त्यागी जन कल्याण समिति व भारतीय युवा चेतना मंच ने शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान करने वाले छह शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्हें स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंट किए गए। शिक्षक दिवस पर रोजा के हरिकौशल त्यागी पब्लिक स्कूल में हुए सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा ने बेसिक शिक्षा विभाग से बंडा में कार्यरत शिक्षक लाल सिंह कुशवाहा, उच्च शिक्षा से धर्मवीर सिंह, जीआईसी के प्रेम शंकर सक्सेना,संजय सरस्वती विद्यालय से वसंत त्रिवेदी, हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल से सुमन पंकज व शिक्षाविद डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री को दीपका त्यागी स्मृति शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। मंच के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि स्कूल प्रबंध समिति की सदस्य व शिक्षाविद रहीं स्वर्गीय दीपिका त्यागी की स्मृति में शिक्षक सम्मान की शुरुआत की गई है। डॉ.विनय गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में नीरा त्यागी, मयंक मिश्रा, विद्यासागर त्यागी, योगेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें