फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में या हुसैन... की सदाओं के बीच निकाले गए ताजिये, रात एक बजे किए गए दफन

पैगंबर-ए-इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 जानशीनों की शहादत को याद करते हुए शाहजहांपुर में रविवार को ताजियों का जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। छोटे ताजियों को कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से उठा ताजिया देर रात करीब एक बजे दफन किया गया। इस बीच या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। दस मुहर्रम की सुबह गमगीन माहौल में मर्सियाख्वानी के साथ लोगों ने छोटे ताजियों को लेकर कर्बला की ओर कूच किया। गदियाना, चमकनी करबला से लोग कतारबद्ध होकर ताजिये लेकर पहुंचे और दफन किया। सुबह करीब नौ बजे दिलाजाक स्थित इमामबाड़े से ताजियों के जुलूस का आगाज हुआ। इस बीच पैगी (हरी शर्ट, सफेद पायजामा और कमर में घुंघरू बांधे) बने युवाओं ने मातम किया। जुलूस दिलाजाक, हरदोई बस अड्डा होते हुए अशफाक नगर चौकी होते हुए करबला की ओर कूच किया। ताजियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ताजियों के समक्ष लोगों ने फातेहाख्वानी भी कराई और लंगर भी बांटा। सुरक्षा के लिए पुलिस के कड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें