फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालनगर में मातम के बीच दफन किए गए ताजिये, जुलूस में युवाओं ने किए करतब

शाहजहांपुर में हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों की शहादत की याद में चेहल्लुम पर सोमवार की रात ताजियों का जुलूस निकाला गया। मातम करने के साथ ही विभिन्न तरह के करतब भी हुए। मुंह से आग निकालने का करतब आकर्षण का केंद्र रहा। मोहल्ला एमनजई जलालनगर से आमिर व नदीम के ताजिये का जुलूस मोहल्ले से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे। रात करीब 11 बजे ताजिये महिला थाने के पास तिराहे पर पहुंचे। यहां पर मातम के साथ मर्सिया और नात पेश की गई। इसके बाद बड़े ढ़ोल के साथ मातम किया गया। युवाओं ने आग वाले करतब दिखाए। इसके बाद जलालनगर बजरिया होते हुए आधी रात के बाद ताजिये गदियाना करबला पहुंचे। जहां ताजियों को मर्सियाख्वानी के बीची दफन कर दिया गया। इस बीच फातिहाख्वानी भी की गई। ताजियों के जुलूस के दौरान महिला थाने व अशफाक नगर चौकी के सामने आग का खेल किया गया। भारी भीड़ होने के बावजूद मुंह से आग निकालने और जिस्म पर मशाल फेरने के करतब दिखाए गए। इस बीच सदर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान उन्हें रोकने पहुंचे तो लोगों ने शोर मचा दिया। आयोजकों ने भी दो मिनट का समय लेकर करतब पूरा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें