फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

शाहजहांपुर में यातायात माह के तहत संसारवती मेमोरियल इंटर कॉलेज कपसेड़ा में जागरूकता शिविर व रैली का आयोजन किया गया। इस बीच यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में टीएसआई विनय पांडेय ने कहा कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करें। यह सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षा के लिए खतरा है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें। इसके बाद बच्चों के साथ यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज नगरिया मोड़ विशेष कुमार, विद्यालय प्रबंधक सुबोध यादव, प्रधानाचार्य हरिओम यादव, रिंकी, ज्योति सिंह, दिव्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें