शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से युवक बिरादरी के सहयोग से गांधी भवन प्रेक्षागृह में तिरंगा कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व में चयनित छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। शनिवार शाम छह बजे डीआईओएस हरिवंश सिंह और बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ताल इंस्टीट्यूट, विजन इंटरनेशनल, लीड कॉन्वेंट, हॉली एंजेल्स, श्री श्यामलाल अंगनेलाल इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जेवा, द मसूरी इंटरनेशनल, श्री नामदेव बाल विद्या मंदिर, डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, ग्रीन वैली कॉन्वेंट, ट्रिन पाथवे, आर्य महिला इंटर कॉलेज, फर्स्ट क्राई इंटेलिटोट्स, गुरुकुल सेवा ट्रस्ट, एमए पब्लिक स्कूल, नालंदा शिक्षण संस्थान और बिंदास बैंड के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सह संयोजक कवि डॉ. इंदु अजनबी, पवन सिंह, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, डॉ. पुनीत मनीषी, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, अंकित मिश्रा समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संचालन नितेश गुप्ता ने किया।