फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: तेज आंधी से उखड़े पेड़-टूटे खंभे, बारिश से मौसम में बदलाव

Mukesh Kumar Updated Tue, 12 May 2026 05:20 PM IST

शाहजहांपुर में दो दिन से भीषण गर्मी के बाद मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर करीब 12 बजे घने बादल छा गए। तेज हवा चलने लगी। आंधी आने से कई पेड़ उखड़ गए। बिजली के खंभे टूटने से बिजली संकट गहरा गया। मंगलवार सुबह नौ बजे ही तेज धूप निकल आई थी। पूर्वाह्न 11 बजे तक मौसम सामान्य बना रहा। तकरीबन साढ़े 11 अचानक काले बादल छा गए। सामान्य से तेज हवा चलने लगी। थोड़ी देर में हवाओं ने आंधी का रुख अख्तियार कर लिया। आंधी के कारण जिले में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए। निगोही मार्ग पर कई पेड़ टूटकर गिर जाने से यातायात बाधित हो गया। शहर में लगे होर्डिंग-बैनर और टिन शेड उड़ गए। खंभे टूटने से बिजली चली गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। दो-तीन दिन से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें